close

ApnaTube Android App ab available hai.
Videos dekhiye, points earn kijiye aur apna content upload kijiye. Download App: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.apnatube.in

दिल की जिन बातों को हम किसी से कह नहीं प

3 Lượt xem· 24/11/25
aloksharmamzn
aloksharmamzn
9 Người đăng ký
9
Trong Âm nhạc

दिल की जिन बातों को हम, किसी से कह नहीं पाते हैं, दिल के उन जज्बातों को हम, गीतों से बयां करते हैं। हम तो दीवाने हैं यारों, अपनी बात कहा करते हैं, मगर ये जग वाले हमको, यारों शायर कहा करते हैं।।

किसी की आशिकी में हमने, अपना चैन सुकूं खोया है, होकर पागलों सा अपना, दिल ये बेपनाह रोया है। अब तो बेकसी में हर दम, हम तो आह भरा करते हैं, इस आशिकी में डूब, खुद को खुद से जुदा करते हैं। हम तो दीवाने हैं यारों, अपनी बात कहा करते हैं, मगर ये जग वाले हमको, यारों शायर कहा करते हैं।

यारों ऐसा नहीं है कि दिल में, अब उसकी तस्वीर नहीं है, मगर मेरे इन हाथों में, उसकी कोई लकीर नहीं है। हम जो उससे ना कह पाए, वो सब ख्वाबों में कहा करते हैं, रोग लगाकर के चाहत का, इन खुशियों को विदा करते हैं। हम तो दीवाने हैं यारों, अपनी बात कहा करते हैं, मगर ये जग वाले हमको, यारों शायर कहा करते हैं।

हमने तो वो लिखा कागज पर, जो इस कलम ने बोल दिया, मगर इस ना मुराद दिल ने तो, सारा राज ही खोल दिया। जिनको मिलती उल्फत में हार है, वो दिल के हाल लिखा करते हैं, जानें क्यों उल्फत में हाय, ये दिल ऐसी खता करते हैं। हम तो दीवाने हैं यारों, अपनी बात कहा करते हैं,
मगर ये जग वाले हमको, यारों शायर कहा करते ।
Lyrics Alok Kumar Sharma.

Cho xem nhiều hơn

 0 Bình luận sort   Sắp xếp theo


Tiếp theo