close

testing

प्रदूषण मुक्त दीपावली पर्व का आयोजन बाल संस्कारशाला सिंधिया

12 Visualizzazioni· 06/11/25
awgpkaushambi
awgpkaushambi
29 Iscritti
29

⁣गायत्री परिवार कौशाम्बी के मार्गदर्शन में बाल संस्कारशाला सिंधिया द्वारा दिनाँक 19 अक्टूबर 2017 को दीपोत्सव पर्व का आयोजन किया गया। संस्कारशाला के बच्चों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर गायत्री मंत्र का जाप किया गया और प्रार्थना किया गया कि हमारा देश सदैव सम्पन्न और देशवासी सदैव सुखी रहें। देश के सीमा पर रहने वाले जवानों के नाम भी दीप जलाकर उनके लिये शुभकामनाएं दिए। दीपावली पर्व मनाने के साथ साथ बच्चो ने आतिशबाजी मुक्त पर्व मनाते हुए समाज को संदेश दिया कि दीपावली दीप का पर्व है यदि हम आतिशबाजी करेंगे तो इससे हमारे धन और प्रकृति दोनों को नुकसान होगा।
बच्चों ने दीपावली पर्व पर निबंध लेखन भी किया जिसमें गरिमा मौर्य, दीपक मौर्य, साक्षी ने प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्कारशाला की बच्चियों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन कर प्रतिभा को निखारते हुए संस्कारशाला को नया दृश्य प्रदान किया गया।

Mostra di più

 2 Commenti sort   Ordina per


UnknownAlkie
UnknownAlkie 5 mesi fa

सुंदर
👌👌🕉️👌🕉️🙏

0    0 Rispondere
jaisclicks
jaisclicks 5 mesi fa

Happy Diwali

0    0 Rispondere
Mostra di più

Avanti il prossimo