testing
Quần short
(यदाद्री) मंदिर, तेलंगाना में स्थित एक प्राचीन 1500+ वर्ष पुराना गुफा मंदिर है, जो भगवान विष्णु के अवतार श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी को समर्पित है। पौराणिक कथा के अनुसार, ऋषि ऋष्यश्रृंग के पुत्र यदाऋषि ने यहाँ तपस्या की थी, जिससे प्रसन्न होकर भगवान नरसिम्हा ने उन्हें ज्वाला, योगानंद, गंडभेरुंडा, उग्र और लक्ष्मी नरसिम्हा के रूप में दर्शन दिए। यह मंदिर 'पंच नरसिम्हा क्षेत्रम' के रूप में प्रसिद्ध है, जहाँ मूल 'स्वयंभू' प्रतिमाएँ गुफा के भीतर स्थित हैं।
यादगिरी गुट्टा मंदिर का विस्तृत इतिहास:
पौराणिक पृष्ठभूमि: स्कंद पुराण के अनुसार, ऋषि यदा ने हनुमान (अंजनेय) के आशीर्वाद से यादगिरी नामक गुफा में गहरी तपस्या की। भगवान नरसिम्हा ने पांच अलग-अलग रूपों में प्रकट होकर उन्हें आशीर्वाद दिया, जो आज भी मंदिर के गर्भगृह में विद्यमान हैं।
नामकरण: ऋषि यादव के नाम पर ही इस पहाड़ी का नाम यादगिरी गुट्टा या यदाद्री पड़ा।
ऐतिहासिक महत्व: इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना माना जाता है और इसे 15वीं शताब्दी में विजयनगर साम्राज्य के राजा श्री कृष्णदेवराय द्वारा भी जाना जाता था, जो युद्ध में जाने से पहले यहाँ आशीर्वाद लेने आते थे।
चिकित्सक नरसिम्हा: भगवान नरसिम्हा को 'वैद्य नरसिम्हा' या चिकित्सक माना जाता है, और यह मान्यता है कि यहाँ की यात्रा गंभीर बीमारियों को ठीक करती है।
श्रीडूंगरगढ़।
मंगलवार अल सुबह श्रीडूंगरगढ़ के पास नेशनल हाइवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जयपुर से बीकानेर जा रही मिलन ट्रेवल्स की स्लीपर बस हाईवे पर खड़े चारे से भरे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस और ट्रेलर में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आग लगते ही बस ऑटो लॉक हो गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन बस के पीछे बने इमरजेंसी गेट के जरिए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नाइट ड्यूटी ऑफिसर के अनुसार, इससे पहले ट्रेलर अपने आगे चल रहे एक ट्रक से टकराने के बाद हाईवे पर खड़ा हो गया था।
हादसे में स्लीपर बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई और यात्रियों का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद करीब दो घंटे तक नेशनल हाइवे पर यातायात बाधित रहा।
हादसे में बस चालक घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया है। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।





